धूप की पदचाप

सर्द राहों के बाद खिलती उम्मीद की किरण, पिघलती दूरियाँ और प्रेम की नई शुरुआत! प्रकृति के सुंदर बिंबों में रचा यह गीत रिश्तों में फिर से विश्वास, अपनापन और जीवन के नए रंग भरने का संदेश देता है।

स्थायी सर्द राहों पर खिली फिर, आज रेशम सी किरण,

सांस लेती मन-बगीचे में, नई आशा सघन।

कोहरे की चादर हटी तो, पंख फैलाए सुघर,

गीत गाती नदियाँ बहतीं, झूमता अमराई-घर।

मौन की गहराइयों में, राग अनुगूँजित हुआ,

स्पर्श पाकर भोर का अब, जाग उठा सोआ गगन।

जो पुरानी शिकायतें थीं, वक्त के संग ढल गईं,

बर्फ सी कुछ अनकही बातें, धूप में पिघल गईं।

सृष्टि के इस कैनवास पर, फिर नए रंग भर उठे,

हर कली मुस्कुरा के बोली, आ गया पावन लगन।

हाथ थामे प्रीत का हम, दूर तक चलते चलें,

दीपक बनके अंधेरों में, अविरल अब जलते चलें।

हर कदम पर एक नया, इतिहास हम लिखते रहें,

नेह की इस छाँव में, अब खिल उठा हर एक मन।

यदि आपको यह रचना पसंद आई है, तो इसे अन्य साहित्यप्रेमियों के साथ शेयर करें:

पंख हिन्दी — विशेष कार्ड