तितली रानी

रंग-बिरंगी तितली के पंखों में छिपे सौंदर्य और उसकी चंचल उड़ान को निहारता बालमन उससे आसमान की ऊँचाइयाँ छूने का सपना देखता है।

इतने सुंदर पंख तुम्हारे,

सबके मन को भाते हैं।

फूल-फूल पर जा-जाकर तुम,

कौन सा गीत सुनाते हो?

रंग-बिरंगे लाल-गुलाबी,

अंबर से तुम आई हो।

मीठी-मीठी मुस्कानों की,

दुनिया नई सजाई हो।

पास तुम्हारे आऊँ जैसे,

फुर्र से तुम उड़ जाती हो।

चुपके से आकर कानों में,

क्या संदेशा लाती हो?

हमको भी दो पंख तुम्हारे,

हम भी दूर उड़ जाएँगे।

नीले-नीले उस अंबर में,

तारों को छू आएँगे॥

यदि आपको यह रचना पसंद आई है, तो इसे अन्य साहित्यप्रेमियों के साथ शेयर करें:

पंख हिन्दी — विशेष कार्ड