माटी का पुतला

माटी के पुतले से ब्रह्म चेतना तक की आत्मिक यात्रा! यह कविता जीवन की क्षणभंगुरता, मोह-माया और आत्मज्ञान के शाश्वत सत्य से परिचित कराती है।

माटी का एक पुतला होकर,

अंबर को छूने की चाह।

क्षणभंगुर इस जीवन पथ पर,

खोज रहा क्यों नई राह?

क्या लाया था, क्या ले जाएगा,

सब यही धरा रह जाना है।

जिस काया पर अभिमान तुम्हें,

वह एक दिन राख हो जाना है।

नदियों सी बहती है साँसें,

समय का चक्र निरंतर चलता।

जो कल था, वह आज नहीं है,

जो आज है, कल वह ढलता।

मोह-पाश के इस बंधन में,

क्यों जीवन को व्यर्थ गँवाया?

सत्य अहिंसा और प्रेम ही,

केवल जग में काम है आया।

छाया जीवन, धूप है जीवन,

एक अनसुलझी पहेली है।

दुख में हँसना, सुख में रुकना,

यह तो अपनी ही सहेली है।

जाग सखे! अब तज अज्ञानता,

पहचान स्वयं के अंतर को।

तू ही ब्रह्म, तू ही चेतना,

पा ले अपने निज रूप को।

खोकर खुद को पा जाना ही,

इस जीवन का मर्म महान।

मिटटी में मिट जाना अंतिम,

सत्य यही, रे मूरख मान!

यदि आपको यह रचना पसंद आई है, तो इसे अन्य साहित्यप्रेमियों के साथ शेयर करें:

पंख हिन्दी — विशेष कार्ड